गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

दैनिक समाचार पत्र को आवश्यकता है विज्ञापन मैनेजर की, वेतन पांच अंकों में

Vacancy
जांजगीर-चांपा एवं रायपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को जांजगीर-चांपा जिले में विज्ञापन मैनेजर की आवश्यकता है। आवेदक को प्रिंट अथवा इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन के क्षेत्र में कार्य करने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है, उन्हें पांच अंकों में वेतन प्रदाय किया जाएगा। आवेदक को विज्ञापन के लिए प्न्लानिंग करना होगा वहीं अधिनस्थों की मीटिंग लेकर उन्हें मोटिवेट करना होगा, वार्षिक, त्रैमासिक एवं मासिक टारगेट लेकर उसे चेस करना होगा वहीं फिल्ड से विज्ञापन निकालकर उसे प्रकाशित करवाकर संबंधितों को बिल देकर पेमेंट लाना होगा। इच्छुक व्यक्ति संपादक दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से महाकाली इंटरप्राइजेस के सामने लिंक रोड जांजगीर में संपर्क कर सकते हैं अथवा मो.नं. 7489405373 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना बायोडाटा इस पते पर भेजे - EMail - hr.chhattisgarhexpress@gmail.com
EPaper - chhattisgarhexpress.com

शुक्रवार, 23 जून 2017

Nature Aquarium the new craze amoung Raipurians


 Nature Aquarium, Aqua Interior Pet Store Raipur
Imagine tropical plants, exotic fish and visible expanses of colourful earth...in your drawing room! Yes, now you can recreate the beauty of the underwater world of Amazon. inside the confines of your home, all thanks to some Nature Aquarium experts who are painting the  city green , red  and blue. An acquired art form, allows you to create an underwater landscape inside a fish tank. Says nature aquarium expert AJAY PATEL, "Over the last five years, I've seen several people showing a keen interest in planted aquariums. In fact,some of my friends have also won top prizes in aquascaping contests held at Japan."


Want your own piece of nature?



THE TANK



It's better to choose a tank with height no more than 18 inches as that height helps the light penetrate till the bottom, which is a must for planted aquariums. Greater deapth of tank helps as well .

PLACEMENT

While choosing a place to keep the tank, avoid zones that experience frequent temperature fluctuations and direct sunlight. Avoid windows or kitchen corners. The location should be away from electrical/electronic equipment too.

MATERIAL AND EQUIPMENT

Substrate: The substrate is the soil on which the plants grow. It is spread at the bottom of the tank with a minimum height of 3 inches (may vary according to the kind of plants used). A large variety of readymade substrate are available in the market.  "For beginners, the quality of soil may be the key to their sucess .
ADA Amazonia as a matter of fact is the most effective when it comes to substrate.
ADA soil its characteristics and behaviour in aquarium is easy to predict as the compositions are controlled. If properly maintained (used in soft water with periodic doses of liquid fertilizers), it will lead to a sucess balance in your aquarium .

Light: You can opt for LED lights, tubelights, PLs or metal halides LED being the best. The general rule is 3-5 watts per gallon of water. If you have a 30 gallon aquarium, you need a light system of 120 watt or more.Whatever light you use, With proper equipment in place, eight to 10 hours of lighting in sufficient for plant growth.

CO2 (Carbon Dioxide): You need a cylinder to inject the gas in the water throughout the time the light is on. The amount of CO2 will vary from tank to tank, depending on plants, nutrition capacity of the soil and the amount of water. Remember, excessive CO2 can also kill the fishes.

Fertilizer: There is a range of fertilizers available in the market.Needless to say , it's absolutely necessary for plant growth.

Filtration: Chemicals from plants and leftover food can pollute the water. To remove these, a canister filter is required. Hang on back filters can also be used. As per require ment, chemical filters like activated charcoal can also be used.


Plants: Using plants such as Elocharis parvula, Echinodorus tenellus, Saggitaria subulata, Micranthemum umbrosum montecarlo and Marselia sp. Glosso stigma and Hemainthus cuba are great choices. Plants like Hygrophila polysperma, Cryptocoryne Family, Ludwigia family , Didplis diandra, Styurogen Family , Anubias family can be used as midground plants. Several varieties of underwater plants are available  in the market but may lead to unwanted pest and snails in your aquarium . Here tissue culture plants are your best bet as they are grown in a controlled environment and are pest free. They grow much denser and provide you with a better chance of success.

Decorative items: Generally , driftwood and rocks are used for decoration.As they are a realistic n funtional representaion of nature.

SETTING IT UP


Once you have zeroed in on the right spot and gathered the equipment, it's time to set up the aquarium. Start by spreading the substrate on the tank floor.  Decorate the soil and proceed to adding water, but only until it submerges the substrate. Place the plants one by one with the help of tweezers. Now fill the tank without disturbing the base. Setup the filter and lights. Change 80% of water once a week.

TANK LAYOUT

Design a layout for your aquarium -it's not very different from photography composition. You can go for triangular, `U' or island layout. A proper layout not only makes your tank look beautiful but also plays an important role in plant growth. Rule of thirds is a very common and general rule to follow

ADDING FISH
Fishes are rather essential for plant growth and to ensure a proper ecosystem and give the aquarium some movement. Choose from freshwater fishes and shrimps, but do not go for those that dig holes in the ground.
Make sure the fishes you choose are compatible with the plants. Neon tetra, Harlequin Rasbora, Rummy Nose Tetra can be good additions. Many algae eaters and shrimps that live happily in the planted tank.

WATCH OUT FOR:
CO2 level must never exceed the required level.Water temperature must not be higher than 28 degree centigrade. Direct sunlight, plastic and other chemical contamination must be avoided.The water must be soft and chlorine free.Use of light and fertilizer must be proportionate. Lights should be turned on for at least 7 hours per day.

HOW WOULD YOU KNOW YOU ARE DOING IT RIGHT:
Plants would be lush green and healthy, without any algae, snails and leech.Plants would release small oxygen bubbles after the lights remain on for five to six hours.The fish would roam around the tank and not float near the water surface.Plants and some fishes would breed inside the tank.

 Nature Aquarium, Aqua Interior Pet Store Raipur


WHY YOU NEED A PLANTED AQUARIUM:

* At schools and public facilities: 
** An effective educational tool to instil a sense of responsibility towards Nature.

* At work places, business establishments:
** Reduces stress, enhances motivation and increases efficiency among employees.

* At hotels and spas:
** A healing space will increase footfall.

* At medical institutions:
** Helps reduce pre-treatment anxieties.

* At homes:
** It relaxes and enriches our lives. Afterall who doesnot require a piece on nature in their home.

 Nature Aquarium, Aqua Interior Pet Store Raipur

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

सुख दुख का साथी जान

निर्विरोध युवा हाथों में सौंपी कमान

राजेश सिंह क्षत्री

आदिवासी युवक अशोक को उसके निःश्छल व्यवहार और सबके साथ सहजता से घुल मिल जाने की प्रवृत्ति के चलते गांव वालों ने निर्विरोध सरपंच के पद पर बिठा दिया तो वहीं सभी 16 वार्डो में पंच का चयन भी निर्विरोध हुआ वहीं जनपद सदस्य के लिए गांव से एकमात्र प्रत्याशी जोधराम बिंझवार को ही खड़ा किया गया और उसे ही वोट देने की बातें कही गई।
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम केराकछार में सरपंच और पंच के पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने की जानकारी होने के बाद जब पंचायत की मुस्कान की टीम आदिवासी बाहुल्य इस गांव में पंहुची। हसदेव नदी के किनारे बसे और पड़ोसी कोरबा जिले से लगे इस गांव में पंहुचने पर गांव के प्रारंभ में ही एक दुकान के किनारे रूककर हमने नवनिर्वाचित सरपंच के बारे में जानकारी ली। किराना दुकान के सामने खड़े एक नवमी कक्षा के विद्यार्थी ने हमें अपने युवा सरपंच की जानकारी देते हुए बताया कि अच्छा अशोक, ये सामने वाला घर ही तो अशोक का है। गांव के युवा सरपंच के मिट्टी के बने घर और बाड़ी को हमने पूरा छान मारा लेकिन अशोक क्या वहां कोई भी नहीं मिला। इस पर हमारी टीम बाहर निकलकर उस बालक से फिर मुखातिब होते हुए उससे अशोक के बारे में जानकारी लेने के लिए जुट गया। कोरबा जिले के कनकी गांव के स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ने वाला पन्द्रह वर्षीय वह बालक भी हमें अशोक का नाम ले उसे ढूंढने में उसी तरह से मदद करने लगा जैसे वह उसी का हमउम्र कोई मित्र हो। हम आवास में बने अशोक के दूसरे घर भी गए लेकिन वहां मौजूद अशोक के भोले-भाले परिजन भी हमें कोई खास जानकारी नहीं दे सके। इसी बीच पता चला कि गांव के बाहर मैदान में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं। अशोक के वहां मौजूद होने का अनुमान लगाते हुए हम बच्चों के बीच पंहुच गए, जहां क्रिकेट का आनंद उठाते ग्राम पंचायत केराकछार का युवा सरपंच हमें मिल ही गया। ग्राम पंचायत केराकछार भी पहली बार अलग से ग्राम पंचायत बना है। इससे पहले यह गांव ग्राम गतवा का आश्रित ग्राम था। केराकछार में कुल तीन मोहल्ले दमखांचा, केराकछार और पतरापाली है जिसके सभी 14 वार्डो पर पंच और गांव का सरपंच अशोक कुमार बिंझवार निर्विरोध चुने गए हैं। इतना ही नहीं इस गांव में जनपद पंचायत के लिए भी गांव से एक नाम जोधराम बिंझवार का आगे आया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के लोग बीडीसी के लिए जोधराम बिंझवार को ही वोट देंगें बाकि वो हारते है या जीतते हैं वह दूसरे प्रत्याशियों और दूसरे गांव में मिले उसे वोटों पर निर्भर करेगी। एक ग्रामीण ने बताया कि जब केराकछार गतवा पंचायत का अधिनस्थ ग्राम था तब भी यहां के लोग एकराय होकर किसी एक का नाम ही आगे बढ़ाते थे लेकिन ग्राम गतवा से भी लोगों के चुनावी मैदान में उतरने की वजह से चुनाव की नौबत आती थी उसके बाद भी अधिकतर केराकछार का व्यक्ति ही चुनाव जीत जाता था क्योंकि यहां के मत किसी एक को ही पड़ते थे। जब पहली बार केराकछार अलग से ग्राम पंचायत के रूप में अस्तित्व में आया तो गांव वालों ने एक बार फिर से बैठक का सहारा लिया और पंच-सरपंच सभी पर एकराय से अपने उम्मीद्वार तय कर दिए। यही वजह रही कि यहां से किसी भी दूसरे दावेदार ने फार्म ही जमा नहीं किए और पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई। निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में भी आखिर आप ही क्यों जबकि आदिवासी बाहुल्य इस गांव में दावेदार तो अनेक रहे होंगे के सवाल पर सरल और सहज शब्दों में अशोक बताते हैं कि उनका सबके साथ अच्छा व्यवहार रहा है वहीं वह सभी दावेदारों में सबसे युवा भी थे, शायद यही वजह रही कि लोगों ने उन पर ही अपना विश्वास जताया।

जुझारूपन देख मिला आठ का साथ

और बन गयी सरपंच

राजेश सिंह क्षत्री

आरक्षण के बाद झपेली में सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया था जबकि वहां पूरे पंचायत में अनुसूचित जाति का एक भी मतदाता नहीं था, ऐसी स्थिति में गांव के युवा जवाहर कश्यप ने शासन-प्रशासन को उसकी गलती का अहसास कराने का बीड़ा उठाया। जगदीश अपनी कोशिश में सफल भी हो गए और सरपंच का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। ऐसे में जब जगदीश ने सरपंच पद के लिए अपनी भाभी पुष्पांजलि कश्यप का नाम आगे बढ़ाया तो सरपंच के लिए नामांकन जमा करने वाले शेष सभी आठ प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया तो वहीं सभी पंचों का चयन भी निर्विरोध संपन्न हो गया।
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखण्ड का ग्राम पंचायत झपेली। ब्लाक मुख्यालय बलौदा से बमुश्किल दो किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव में अभी भी विकास की असीम संभावनाएं हैं। गांव वालों की माने तो जावलपुर जैसे बड़े गांव का आश्रित ग्राम होने का खामियाजा इस गांव को भुगतना पड़ा क्योंकि इससे पहले के चुनाव में बड़ा गांव होने की वजह से जावलपुर का व्यक्ति ही सरपंच चुना जाता था। जाहिर सी बात है उसकी प्राथमिकता भी खुद का गांव ही होता था। ऐसे में झपेली विकास की राह में पिछड़ता चला गया। चुनाव से पहले जब पंचायतों का फिर से परिसीमन किया गया झपेली और बेलंदियाडीह को जावलपुर से अलग करते हुए झपेली के नाम से ग्राम पंचायत का गठन किया गया। झपेली के एक ग्रामीण व्यंग्यात्मक लहजे में कहते हैं कि ग्राम जावलपुर में तो पहले से ही काफी विकास हो गया था उसके बाद भी जावलपुर को सांसद ने आदर्श ग्राम बनाने के लिए गोद ले लिया। ऐसे में झपेली का क्या होता? अच्छा हुआ अबकि बार झपेली अलग से पंचायत बन गया।
कहते हैं कि खुशियां अपने साथ परेशानियां भी साथ लेकर आती है। कुछ ऐसा ही ग्राम पंचायत झपेली के साथ भी हुआ। पंचायतों के आरक्षण के बाद ग्राम पंचायत झपेली को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। ग्रामीणों के लिए यह खबर किसी सदमें से कम नहीं रहा क्योंकि उनके अनुसार उनके ग्राम झपेली और आश्रित ग्राम बेलंदियाडीह में अनुसूचित जाति वर्ग के एक भी सदस्य निवास नहीं करते हैं। लोगों को चिंता होने लगी कि क्या ग्राम पंचायत झपेली एक बार फिर से विकास से मरहूम रह जाएगा। ऐसे में गांव के युवा जवाहर कश्यप ने शासन-प्रशासन को उनकी गलती से अवगत कराने का बीड़ा उठाया। जवाहर ने जनपद पंचायत से लेकर जिला पंचायत और जिले के मुखिया से इस संबंध में गुहार लगाई तो शासन ने भी अनुसूचित जाति वर्ग के दर्जन भर मतदाताओं के नाम सामने कर दिए जिनकी वजह से झपेली को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। ऐसे में उन दर्जन भर लोगों की तलाश प्रारंभ हो गई जो कि अनुसूचित जाति वर्ग के थे और जिसे गांव वाले भी नहीं जानते थे कि वह उनके गांव के निवासी है। गांव के एक-एक मतदाता के भौतिक सत्यापन करने के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वो सभी ग्राम झपेली और बेलंदियाडीह के निवासी नहीं है तब उसके बाद फिर ग्राम जावलपुर की मतदाता सूची को खंगाला गया क्योंकि तब तक ग्राम झपेली जावलपुर का आश्रित ग्राम था। आखिरकार ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई और इस बात का पता चल ही गया कि शासन ने अनुसूचित जाति के जिन मतदाताओं को ग्राम पंचायत झपेली का मानते हुए झपेली को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया था वो मतदाता मूल रूप से ग्राम जावलपुर के वार्ड नं. 7 के निवासी हैं। शासन ने भी अपनी गलती स्वीकार की और ग्राम पंचायत झपेली का नए सिरे से आरक्षण करते हएु ठीक चुनाव से पहले इसे सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया।
सरपंच का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही झपेली में इस पद के लिए आठ दावेदार सामने आ गए तो वहीं आश्रित ग्राम बेलंदियाडीह से भी एक दावेदार मैदान में उतर आया। जब सभी को यह लगने लगा कि पहली बार झपेली पंचायत के लिए होने वाले चुनाव में घमासान मचने वाला है कि इसी बीच ग्राम 9 जनवरी को झपेली के सरपंच पद के सभी आठ दावेदार पंचरेखा कश्यप, रजनी कश्यप, बृहस्पति सांडिल्य, कल्याणी कश्यप, रेखा कश्यप, सरस्वती बाई, कुसुम बाई और पुष्पांजलि कश्यप गांव के एक खेत में इकट्ठे हुए तब आम सहमति बनाने की कोशिशें शुरू हुई। लोगों को लगा कि झपेली में आरक्षण विवाद को हल करने में जवाहर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही और वह गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जवाहर कश्यप के घर से सरपंच पद के लिए उनकी भाभी पुष्पांजलि कश्यप चुनाव मैदान में उतरी थी इसलिए सभी ने एकराय होकर पुष्पांजलि कश्यप के समर्थन में अपना नाम वापस लेने की घोषणा की। झपेली में सरपंच पद के सभी आठ दावेदारों के द्वारा एकराय बनाने के बाद सभी बेलंदियाडीह से नौवे दावेदार के रूप में चुनावी समर में उतरे अरूणा बाई कोल से मिलने और अपनी राय से अवगत कराने बेलंदियाडीह पंहुचे। गांव के विकास के लिए अरूणा बाई कोल ने भी अपना नाम वापस लेने में सहमति जताई। सरपंच पद पर आम सहमति बनने के बाद सभी की निगाहें पंच पद पर टिक गई। बेलंडियाडीह के तीन वार्डो में पहले से ही निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति थी तो वहीं झपेली के तीन वार्ड में भी एक-एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे वहीं चार वार्डो में सीधे मुकाबले की स्थिति थी। ऐसे में 10 जनवरी को नाम वापसी के अंतिम दिन सरपंच पद के आठ और पंच पद के चार उम्मीद्वारों ने अपना नाम वापस ले लिया और पहली बार ग्राम पचंायत का दर्जा पाए झपेली में पुष्पांजलि कश्यप सरपंच और संतोष यादव, मुन्नी बाई, बृंदा बाई, सुरेन्द्र कुमार, बच्ची बाई, लक्ष्मीन कश्यप, राजकुमार कश्यप, मंगलू धनवार, फेकन बाई, कुमारीदास पंच के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनावी खर्च से बचने दावेदारों ने निकाली पर्ची

और बन गए सरपंच

राजेश सिंह क्षत्री

पिसौद में कुछ लोग चाहते थे कि अन्य गांव की तरह यहां भी चुनावी रंग जमाने के लिए सरपंच का चुनाव हो, इसलिए उन्होंने तीन लोगों को खड़ा भी करा दिया था लेकिन चुनावी खर्चे से बचने के लिए तीनों सामाजिक भाईयों ने लाटरी का सहारा लिया और एक का नाम निकलने के बाद शेष दो ने उसके समर्थन में अपने नाम वापस ले लिए।
जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बलौदा विकासखण्ड का ग्राम पंचायत पिसौद मौजूद है। आरक्षण के बाद यहां सरपंच का पद आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। ठेठ देहाती लहजे में बोलते हुए एक ग्रामीण ने बताया कि, इहां तीन हंडि़या के आदिवासी हे, उखरे आठ-दस घर हावय। सरपंच पद के लिए जब नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो गांव से हरि सिदार, राजकुमार मरावी और बद्री मरावी ने अपना नामांकन दाखिल किया। ग्राम पंचायत पिसौद के निर्विरोध निर्वाचित सरपंच हरि सिदार बताते हैं कि हम तीनों एक ही जाति गोंड़ जाति के हैं इस नाते आपस में हमारी रिश्तेदारी भी है। बद्री भैया और राजकुमार भैया मेरे से बड़े हैं इसलिए हमने आपस में चुनाव लड़कर पैसा खर्च करने से अच्छा एक साथ मिल बैठकर समझौता करने की सोची। नामांकन वापसी से पूर्व ही मैं, बद्री और राजकुमार एक साथ बैठे तथा इस बात पर सहमति बनी कि आपस में चिट निकालकर सरपंच का चयन किया जाए तथा शेष दो व्यक्ति उस व्यक्ति के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लेवें। तीनों सरपंच प्रत्याशी का कागज के एक-एक टुकड़े पर नाम लिखाा गया और जब एक पर्ची को खोला गया तो उसमें मेरा नाम निकला, उसके बाद बद्री भैया और राजकुमार भैया ने मेरे समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।
सरपंच पद के एक अन्य दावेदार बद्री मरावी बताते हैं कि अनुसूचित जनजाति के लिए सरपंच का पद आरक्षित होने के साथ ही उन्होंने चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी थी। सरपंच बन वो भी गांव की सेवा करना चाहते थे लेकिन उन्होंने पहले से ही निर्विरोध निर्वाचन की मानसिकता बना ली थी। यही वजह है कि जब तीन लोग खड़े हुए तो आपस में पर्ची निकालकर निर्विरोध चयन का रास्ता निकाला गया। हम तीनों आखिरकार आपस में भाई-भाई ही तो हैं। ऐसा करने से आपस में एकता का संदेश जाता है। पिसौद के एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि यहां के कुछ लोग चाहते थे कि अन्य गांव की तरह यहां भी चुनावी रंग जमे। इसके लिए जरूरी था कि सरपंच के पद पर एक से ज्यादा लोग चुनावी मैदान में हो इसीलिए तीन लोगों को खड़ा किया गया था लेकिन प्रत्याशियों के आगे उनकी एक नहीं चली और उन्होंने आपस में समझौता कर लिया। ग्राम पंचायत पिसौद में सरपंच के पद पर हरि सिदार के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने पर गांव वाले चुनावी त्यौहार से भले ही वंचित हो गए लेकिन इसके एवज में सरकार की ओर से उन्हें पांच लाख की राशि प्राप्त होगी जिसे गांव के विकास में लगाया जा सकता है।

नारी शक्ति ने सुनाया फरमान

महमदपुर का पहला सरपंच तो निर्विरोध ही बनेगा

राजेश सिंह क्षत्री

बरगंवा के आश्रित ग्राम महमदपुर के ग्रामीणों को जैसे ही इस बात का पता लगा कि अब महमदपुर के नाम से अलग से ग्राम पंचायत का गठन होगा यहां कि चारों महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने एक स्वर में अपनी राय बता दी कि लाटरी के बाद सरपंच का पद चाहे जिस भी वर्ग को मिले लेकिन ग्राम पंचायत महमदपुर का पहला सरपंच तो निर्विरोध ही चुना जाएगा। आंगनबाड़ी भवन के पास ग्रामीणों की कई दौर की बैठक के बाद दुलेशिया बाई चैहान को ग्राम पंचायत महमदपुर का निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया वहीं जनपद सदस्य के पद पर ही गांव से एकमात्र प्रत्याशी के रूप में मालती कंवर के नाम पर मुहर लगा दी गई।
भक्तिन के बसाए गांव में बाजार लगने से भक्तिन बाजार के नाम से मशहूर अकलतरा विकासखंड का ग्राम पंचायत महमदपुर इससे पहले ग्राम पंचायत के आश्रित गांव के रूप में जाना जाता था, जहां 2015 में पहली बार महमदपुर ग्राम पंचायत के लिए चुनाव हुआ लेकिन यहां सरपंच पद के लिए चुनाव नहीं हुआ क्योंकि ग्रामीणों ने एक राय से यहां अनुसूचित जाति वर्ग की महिला दुलेशिया बाई चैहान को अपना सरपंच चुन लिया और सरपंच पद के लिए महमदपुर से एकमात्र प्रत्याशी के रूप में दुलेशिया बाई चैहान ने अपना नामांकन जमा किया और वो निर्विरोध सरपंच चुनी गई।
चार-पांच साल पहले तक महमदपुर को ‘‘दूपार्टी गांव’’ अर्थात ऐसे गांव के रूप में जाना जाता था जहां दो पार्टी रहती है तथा आए दिन झगड़े होते रहते हैं तथा छोटे-छोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे में जब गांव वालों को इस बात की जानकारी हुई कि महमदपुर को ग्राम पंचायत बरगंवा से अलग कर स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाया जा रहा है तब ग्रामीणों के मन में अपना अलग से पंचायत बनने की खुशी के साथ-साथ इस बात का भय भी था कि आगामी पंचायत चुनाव में क्या पता यहां का माहौल कैस होगा ? ऐसी स्थिति में गांव में मौजूद सभी चार महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं आगे आई और उन्होंने एक स्वर में अपना फरमान सुना दिया कि इस गांव में किसी भी सूरत में सरपंच पद के लिए चुनाव की नौबत नहीं आनी चाहिए तथा सरपंच का पद चाहे जिस वर्ग के लिए भी आरक्षित हो, ग्राम पंचायत महमदपुर का पहला सरपंच तो निर्विरोध ही चुना जाएगा।
गांव की मालती कंवर बताती है कि महमदपुर में कुल चार स्वसहायता समूह है। वैभव लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष वह स्वयं मालती कंवर है, तो वहीं महामाया स्वसहायता समूह की अध्यक्ष रूपकुंवर कंवर, दुर्गा स्वसहायता समूह की अध्यक्ष ललिता यादव और गायत्री स्वसहायता समूह की अध्यक्ष मंदाकनी कंवर है। इन चार स्वसहायता समूह के अतिरिक्त गांव में एक और समिति है जिसे महामाया समिति के नाम से जानते हैं और जिसके प्रमुख मथुर सिंह गोंड़ है। महमदपुर में सरपंच के निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रारंभ में चारो स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने स्तर पर पहल की तथा आपस में अपने बीच में निर्विरोध निर्वाचन पर एकराय बनाने का काम किया जिसके बाद महामाया समिति के बैनर तले आंगनबाड़ी के पास गांव के सभी पुरूष और महिलाओं की बैठक हुई जिसमें महिलाओं की राय का सम्मान करते हुए महमदपुर में निर्विरोध निर्वाचन पर मुहर लगाई गई।
गांव के बुजुर्ग खोलबहरा केंवट बताते हैं कि ग्राम पंचायत महमदपुर आदिवासी बाहुल्य गांव है तथा यहां गोंड़ और कंवर जनजाति के लोग ज्यादा है। महमदपुर में सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया। यहां उस वर्ग से एक ही परिवार के चार-पांच घर है। दुलेशिया बाई और उसकी देरानी यही उनके घर के पास ही रहती है तो वहीं अन्य परिवार बस्ती में दूसरे जगह रहते हैं। महमदपुर में निर्विरोध सरपंच के निर्वाचन में गांव की चारो महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने ही इस बात की शुरूआत की थी जिसके बाद गांव में हुए कई दौर की बैठक में गांव के सम्मानित बड़े बुजुर्ग बसंत गौटिया, रमेश कुमार कैवत्र्य, विनय और अन्य बड़े बुजुर्गो ने इस मामले में सभी लोगों को एकजुट करने का काम किया। सभी को समझाया गया कि चुनाव होने से आपसी दुश्मनी बढ़ती है वहीं गांव के विकास में रूकावट पैदा होती है, जबकि निर्विरोध निर्वाचन से गांव में विकास तेज गति से होगा। निर्विरोध निर्वाचन के बाद गांव में जो भी विकास होगा उसे सभी मोहल्लों में, सभी वर्गो में समान रूप से बांटा जाएगा। जो भी पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित होते हैं वह चुनाव जीतने के बाद निरंकुश न हो जाए इस बात का खास ख्याल रखना होगा तथा उन्हें बस्ती वालों के अनुसार ही चलना होगा तथा गांव के विकास को प्राथमिकता देनी होगी। गांव के एक अन्य बुजुर्ग बताते हैं कि दुलेशिया बाई के पति रायगढ़ में रहते हैं। गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के जितने भी लोग हैं उसमें दुलेशिया बाई उन्हें सबसे ज्यादा योग्य लगी क्योंकि वह सभी लोगों को बराबर मान-सम्मान और आदर देती है इसलिए आरक्षण के बाद उसके नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश की गई।
ग्राम पंचायत महमदपुर की पहली सरपंच बनने वाली दुलेशिया बाई चैहान बताती है कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी अपने गांव की सरपंच बन सकती है। गांव वालों ने उन्हें सरपंच बनाना चाहा तो उनके परिवार वालों ने गांव वालों की राय का सम्मान किया। वो सरपंच जरूर बन गई है लेकिन गांव का पूरा काम काज गांव-बस्ती वालों के कहे अनुसार ही कराया जाएगा। ग्राम पंचायत महमदपुर में सरपंच के अतिरिक्त पांच वार्डो के पंच मनहरण सिंह, बलराम सिंह, श्रीमती रूपकुंवर, रूखमणी और रमेश्वरी चैहान का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है वहीं जनपद सदस्य के रूप में गांव से मालती कंवर का चयन किया गया है तथा वही इस गांव से बीडीसी के लिए एकमात्र प्रत्याशी है।

मां महामाया की अद्भूत मूर्ति है महमदपुर में

भक्तिन के बसाए हुए गांव में बाजार लगने से ग्राम महमदपुर भक्तिन बाजार के नाम से आस-पास के क्षेत्र में जाना जाता है। इस गांव में मां महामाया की एक काफी प्राचीन और अद्भूत मूर्ति है। महमदपुर के ग्रामीणों के अनुसार मां महामाया की ऐसी मूर्ति और कहीं अन्यत्र होने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सुना। ग्रामीणों के अनुसार महामाया की यह मूर्ति छैमासी रात की बनी हुई है। मां महामाया की इस मूर्ति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक ही पत्थर से चार अलग-अलग दिशाओं में चार अलग-अलग देवी देवताओं की मूर्ति बनी हुई है जो कि भारतीय मुद्राओं में अंकित चार सिंहों की याद दिलाते हुए भी उससे इस मायने में अलग है कि वहां चारों दिशाओं में सिंह अंकित है तो यहां पूर्व में मां महामाया, पश्चिम में भैरव बाबा, उत्तर में कालीमां और दक्षिण में भगवान गणेश की प्रतिमा अंकित है। गांव में हर रविवार को बाजार बैठता है तो वहीं साल में एक बार रावत बाजार और चैत्र और क्वांर मास में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

ग्रामीणों ने चुनाव की फिजूलखर्ची रोकी

खुद ही चुनाव करा निर्विरोध चुना सरपंच


राजेश सिंह क्षत्री



छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड के बोरसी पंचायत में ग्रामीणों ने अनूठी पहल पर अपने सरपंच और पंचों का चुनाव घोषित तारीख से पहले ही करा लिया और चुनाव का संचालन खुद कर सरकार की फिजूलखर्ची रोक दी। यह अनोखी पहल कर कम पढ़े-लिखे लोगों ने चुनाव खर्च के नाम पर पैसे बहाने वाले तंत्र को आईना दिखाया है। 

8 जनवरी को नामांकन का आखिरी दिन था। 9 जनवरी को नामांकन वापसी की तारीख थी और 10 जनवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया। पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज थी। पंच-सरपंच के लिए दावेदारों ने नामांकन जमा कर दिए थे इसी बीच गांव की सरकार चुनने की बात आई तो गांव में हवा की दिशा ही बदल गई तथा गांव के बुजुर्गो ने 7 जनवरी को आपसी सलाह मशवरा करके ग्राम के बैगा चैक में बैठक के लिए मुनादी करा दी। बैठक में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जहां गांव के लोगों ने एक साहसिक कदम उठाते हुए मतदान से पहले ही गांव में मतदान कराने का निर्णय लेते हुए शपथपत्र तैयार किया और मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर मतदान की तारीख नाम वापसी के ठीक एक दिन पहले 9 जनवरी तय की। 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम के ही स्कूल में मतदान कराया गया। जिसमें बोरसी के कुल 1013 मतदाताओं में से 855 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद हुए मतगणना में श्रीमती चंपादेवी रोहित चंद्रा को 628 और श्रीमती शांति चंद्रा को 401 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार सभी 13 वार्ड पंच का परीणाम भी घोषित किया गया। इस तरह बोरसी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आपसी भाईचारा का अनूठा मिसाल पेश करते हुए तारीख से पहले ही सरपंच और पंचों का चुनाव कर लिया। सारी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई, इसलिए किसी ने इस पर आपत्ति नहीं उठाई। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सीईओ एम.एल. महादेवा ने बताया कि बोरसी पंचायत में अब सरपंच और सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए तथा यहां चुनाव कराने की जरूरत नहीं रह गई क्योंकि उसके बाद जीतने वाले उम्मीद्वार ही चुनाव मैदान में शेष बचे तथा शेष उम्मीद्वारों ने अपने नाम वापस ले लिए। ऐसा करने से शासन को यहां पर पंच और सरपंच चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ी वहीं प्रत्याशियों के चुनाव में होने वाले खर्च भी बच गए।

विकास के लिए समर्पित रहूंगी - श्रीमती चंद्रा

नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती चंपादेवी चन्द्रा ने पंचायत की मुस्कान से बातचीत करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ यहां के जागरूक मतदाताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने एक अनूठी पहल करते हुए मतदान से पहले ही चुनाव कराया और मुझे विजयी बनाया इस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी, साथ ही गांव के विकास के लिए सदैव सेवा भावना के साथ कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

मध्यप्रदेश का एक गांव जहां सरपंच पद के लिए लगती है बोली

ढाबला महेश में रामद्वारा निर्माण में लगाते हैं राशि

राजेश सिंह क्षत्री



‘‘आठ लाख एक, आठ लाख दो, आठ लाख तीन ...। सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा आठ लाख की बोली दुलेसिंह ने लगाई है इसलिए पांच साल के लिए हम दुलेसिंह को गांव का सरपंच बनाते हैं। दुलेसिंह आठ लाख दे और सरपंच का पद अपने साथ अपने घर ले जाए।’’ क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि सरपंच का चुनाव इस तरह से भी हो सकता है। शायद इस बात की आपको कल्पना भी नहीं होगी लेकिन ऐसा हकीकत में होता है। वो भी आपके पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के एक गांव में। इस गांव में सरपंच और उपसरपंच पद के लिए बकायदा बोली लगती है तथा इस बोली में गांव के सभी लोग शामिल होते हैं और जिसकी बोली सबसे ज्यादा रहती है उसे ही सरपंच का पद दे दिया जाता है। गांव के लोग बोली से प्राप्त राशि को रामद्वारा निर्माण में लगाते हैं वहीं सरपंच चुनाव लड़ने के शौकीनों को भी लगता है कि लाखों रूपए खर्च करने के बाद चुनाव में हारने से तो अच्छा है कि बोली में भाग लेकर अपनी किस्मत आजमा ली जाए। क्योंकि यहां रकम गंवाने की जोखिम जो नहीं रहती। 

देश का हृदय स्थल माने जाने वाले मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का एक गांव। गांव के चैपाल में सारे ग्रामवासी जमा है। इस गांव के लोगों के लिए आज का दिन खास है क्योंकि आज इस गांव में बोली लगनी है। यह बोली इस मायने में भी खास है कि बोली सरपंच के पद के लिए लगने वाली है। गांव के बाहर के लोगों के लिए इस चैपाल की गतिविधियां उत्सुकता का विषय हो सकती है लेकिन गांव के लोगों के लिए तो यह सामान्य सी बात है क्योंकि यहां इससे पहले भी दो बार ऐसी ही चैपाल आयोजित की जा चुकी है तथा इससे पहले भी दो बार ऐसी ही बोली के माध्यम से उनके गांव का मुखिया चुना जा चुका है। इस गांव में पहली बार 2005 में सरपंच पद के लिए बोली लगाए जाने की शुरूआत हुई थी तब गांव के बद्रीसिंह गोकुल सिंह ने सबसे ज्यादा 75 हजार रूपए की बोली लगाई थी और वो सरपंच चुने गए थे। तब इस गांव के लोगों को बहुत ज्यादा इसके बारे में पता नहीं था, इसलिए बोली की राशि कम लगी थी। लेकिन उसके पांच साल बात जब पंचायत चुनाव हुए तब एक बार फिर से इसी चैपाल पर सारे ग्रामवासी इकट्ठा हुए और बोली लगी तो यह आंकड़ा लगभग पांच गुना ज्यादा बढ़ गया और साढ़े तीन लाख रूपए में बोली समाप्त हुई। अब उस घटना को भी पांच साल हो गया है। ऐसी स्थिति में एक बार फिर से गांव में सरपंच चुनने के लिए चैपाल पर सारे लोग इक्ट्ठा हुए हैं। यहां सरपंच के साथ-साथ उपसरपंच, पंच और जनपद सदस्य के लिए भी बोली लगाई जाएगी। जनपद सदस्य के पद के लिए किसी प्रत्याशी को एक गांव से चुना जाना संभव नहीं है इसलिए उसकी बोली थोड़ी भिन्न तरह की होगी तथा उसमें सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को गांव के सभी लोग वोट करेंगे। बाकि की बोली उनके गांव में ही संपन्न हो जाएगी तथा उसमें सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला व्यक्ति सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच चुना जाएगा।

सरपंच के लिए पांच साल पहले साढ़े तीन लाख की बोली लगी थी इसलिए सबको पता है कि इस बार बोली उससे ज्यादा में ही छूटेगी, लेकिन कितना इसका पता किसी को भी पता नहीं है। बोली प्रारंभ होती है, बोली लगाने के लिए लोग धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं। इस बोली के माध्यम से गांव में एक अच्छी खासी आय हो जाएगी जिसका उपयोग अंतराष्ट्रीय रामसनेही संप्रदाय के रामद्वारा निर्माण के लिए दे दी जाएगी। गांव के लोगों को लगता है कि अच्छा रामद्वारा बनेगा तो गांव में बाहर से लोग भी आयेंगे तथा उनके गांव के लोगों की भी तारीफ होगी। सरपंच पद के लिए बोली धीरे-धीरे बढ़ रही है तथा आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया है। कुछ लोग बोली लगाना छोड़ चुके हैं तो कुछ अभी भी सरपंच बनने का ख्वाब संजोए बोली लगाए जा रहे हैं। साढ़े पांच लाख, छः लाख, साढ़े छः लाख, सात लाख, साढ़े सात लाख, आठ लाख। आठ लाख एक, आठ लाख दो, आठ लाख तीन ....। सबसे ज्यादा आठ लाख की बोली गांव के दुलेसिंह पिता गोकुल सिंह ने लगाई है। अब सुवासरा तहसील के ढाबला महेश गांव में सरपंच पद के लिए आठ लाख रूपए लगाकर दूलेसिंह पिता गोकुल सिंह इस गांव के सरपंच चुने गए। चैपाल में बैठे प्रतिनिधियों ने आठ लाख रूपए में दुलेसिंह के सरपंच बनने की घोषणा की और उसके बाद दुलेसिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। अभी सरपंच के लिए मध्यप्रदेश के दूसरे गांवों में नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है लेकिन इस गांव के लोगों ने बकायदा अपना सरपंच चुन लिया है। अब इस गांव से एकमात्र दुलेसिंह ही अपना नामांकन जमा करेगा तथा वही इस गांव का सरपंच चुना जाएगा। ढाबला महेश का नया सरपंच दुलेसिंह।

इसी तरह से गांव में अन्य पदों के लिए भी बोलियां लगाई गई। लेकिन अन्य पदों केलिए वैसी उत्सुकता और वैसी गहमा-गहमी नहीं देखी गई तथा अन्य सभी पदों को लेकर राशि दो लाख रूपए नहीं पंहुचा। उपसरपंच के पद के लिए 21 हजार रुपए तक ही बोली पंहुच पाई और गांव के मानसिंह अमरसिंह उपसरंपच चुने गए। वहीं प्रत्यके वार्ड के लिए दो-दो हजार रूपए तय किए गए तो वहीं जनपद सदस्य के लिए 26 हजार रूपए की बोली लगी। ग्रामीणों का कहना है कि ईमानदारी से पूरी राशि ग्राम धलपट में रामद्वारा निर्माण में लगाई जा रही है। लगभग 2500 की आबादी वाले सुवासरा तहसील के ग्राम ढाबला महेश में दुलेसिंह पिता गोकुलसिंह ने सर्वाधिक 8 लाख रुपए की बोली लगाकर अगले पांच साल तक सरपंच बनने की उपलब्धि हासिल की।


बोली से तीसरी बार चुना गया सरपंच

ग्राम में यह प्रथा नई नहीं है। सबसे पहले 2005 के चुनाव में भी बोली लगी थी। तब 75 हजार रुपए में बद्रीसिंह गोकुलसिंह सरपंच बने। इसके बाद 2009 में 3.50 लाख रुपए में गीताबाई रामसिंह को सरपंची मिली। वहीं अब यह मौका दुलेसिंह या उनके परिजनों में से एक को मिलेगा। इसके साथ ही उप सरपंच की बोली 21 हजार रुपए में मानसिंह अमरसिंह के खाते में गई। वहीं प्रत्येक वार्ड के पंच भी 2-2 हजार रुपए तय कर दिए गए।

जपं सदस्य ने लगाए 26 हजार रुपए 

यह ग्राम पंचायत सीतामऊ जनपद पंचायत के अंतर्गत आता है जिसका क्षेत्र क्रमांक 18 है। क्षेत्र क्रमांक 18 में इस गांव के साथ-साथ अन्य गांव भी शामिल है इसलिए एक यहीं से जनपद सदस्य चुना जाना संभव नहीं है लेकिन यहां सबसे अधिक राशि देने वाले व्यक्ति के खाते में गांव के सभी वोट जायेंगे इसलिए इस पद हेतु भी बोली लगाई जा रही है। यहां से दावेदार मांगीलाल पिता रतनलाल ने भी ग्राम में सभी मत के लिए 26 हजार रुपए देने की घोषणा की है, इस तरह से सरपंच पद के बाद सबसे अधिक 26 हजार की बोली जनपद सदस्य के लिए दिए जायेंगे। अब इस गांव के सारे वोट थोक में मांगीलाल को मिलने के बाद अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले उसकी स्थिति ज्यादा मजबूत है। नीलामी से प्राप्त यह सारी राशि अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा निर्माण में दी जाएगी।

पहले पैसे, फिर नामांकन


गांव में बोली समाप्त हो चुकी है। अब पहले सरपंच, पंच व अन्य से बोली की राशि ली जाएगी उसके बाद ही उन्हें नामांकन भरने दिया जाएगा। यह राशि रामद्वारा की समिति को दी जाती है।

आपसी प्रेम बना रहेगा

गांव की वर्तमान सरपंच गीताबाई रामसिंह गुर्जर ने बताया कि इसके पीछे हमारी सोच यह है कि गांव में मतदान होगा तो आपसी कटुता भी बढ़ेगी। ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन से सबमे प्रेम भी बना रहता है और चुनाव के समय शराब बंटने व अन्य दुष्प्रवृतियों से भी बच जाते हैं। सारा रुपया रामद्वारा निर्माण में लगाते हैं। वहीं भविष्य के लिए गांव के सरपंच चुने जाने वाले दुलेसिंह गोकुलसिंह गुर्जर कहते हैं कि रामद्वारा अच्छा बनेगा तो बाहर के लोग भी आएंगे। हमारे ही गांव का नाम होगा।

बुधवार, 29 अक्टूबर 2014

400 years old village-400 साल पुराना गांव-खुड्डा लाहौरा

चंडीगढ़

कभी 35 घर और आबादी 250 थी...। मतदाताओं की संख्या मात्र 180...। समय के साथ-साथ गांव खुड्डा लाहौरा में अमूल चूल बदलाव आए। आज यहां की जनसंख्या करीब 15 हजार है। साथ ही लोगों ने अपने जरूरत की सभी सुविधाएं भी जुटा ली है। 

इसको पंजाब के तपा मंडी (संगरूर) के धालीवाल परिवार और गांव बिरपणा (संगरूर) के धालीवालों के रिश्तेदार सराओ के परिवार ने इस गांव को बसाया था। इसके अलावा मोहाली के सहोता, गांव खेड़ा (फतेहगढ़ साहिब) के कट्टू, गांव चैदां (संगरूर), गांव नंगला (लुधियाना), के नारद और पिंड रल्ला जोगा (मानसा) के चाहल भाईचारे ने बांधा था। 

इस गांव के मान गोत के इकलौते परिवार के मुखिया मनमोहन सिंह करीब एक दशक ये सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में पूरन चंद के पोते राकेश शर्मा सरपंच हैं। इससे पहले राकेश शर्मा की मां सरपंच रह चुकी हैं। लोगों का मानना है कि गांव का इतिहास करीब चार सौ साल का है। आज भी गांव की शान हरिबाबा का स्थान और पुराना पीपल का पेड़ है।

गेहूं और धान की होती है फसल

इस गांव का रकबा 750 एकड़ है। कभी यहां पर कनक, धान, मक्की, मूंगफली, गन्ना, तिल, चना आदि फसल खूब होती थी। अब केवल गेहूं और धान की खेती के अलावा पशुओं के चारे की खेती होती है। यहां के लोग नीलगाय और जंगली सूअर से परेशान है। ये फसलों को तबाह कर रहे हैं।

1901 में बना था लोअर मिडिल स्कूल

इस गांव में वर्ष 1901 में बना लोअर मिडिल स्कूल के पहले विद्यार्थी इस गांव के सरपंच राकेश शर्मा के दादा पूरन चंद थे। अब यह स्कूल अपग्रेड होकर सीनियर सेकेंडरी हो गया है। गांव में भाईचारा कायम रहे इसके लिए अलग-अलग कुआं थे। गांव के पास अभी भी करीब 450 एकड़ जमीन बची है। पहले इस गांव के साथ लगते गांव खुड्डा जस्सू के साथ पंचायत थी। 1973 में गांव की अलग पंचायत बनी।

अब यह है हाल
गांव की जनसंख्या---15000
मकान-----------4000
वोटर-------3500

यह हैं सुविधाएं

गांव में अच्छा पार्क, पीने का पानी, सीवर सिस्टम, स्टार्म वाटर की बेहतर व्यवस्था है। गलिया पक्की, फिरनी के चारों ओर पेवर ब्लॉक लगे हैं। डबल स्टोरी धर्मशाला। वेटनरी सब सेंटर, हेल्थ सेंटर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल की व्यवस्था है। साथ ही गांव में तीन मंदिर, एक गुरुद्वारा, एक गुग्गामाड़ी मंदिर के अलावा हरिपुर वाले बाबा का स्थान भी है।

ये हैं लोगों की मांगे

गांव में खेल का मैदान और स्टेडियम नहीं है। धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम के लिए कम्युनिटी सेंटर, बस स्टाप पर शेल्टर बने, गंदे नाले को पक्का किया जाए। गांव के विद्यार्थियों को पढ़ाई और नौकरी में स्पेशल कोटा दिया जाए।

ये है विरासत

जब गांव बसा था उस समय का एक पुराना कुआं है। इसमें पानी नहीं है। पेंट कर और टाइल लगाकर इसे संजोकर रखा गया है। गांव के लोग इसे पूजा के लिए और यादगार के रूप में संजोए हैं।

एक सरपंच जो बन गया मुख्यमंत्री

विलासराव महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। वे दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत लातूर जिले के बाभालगांव के सरपंच के रूप में की थी और आज उनकी कामयाबी से सभी वाकिफ हैं। उल्लेखनीय है कि विलासराव ने ही महाराष्ट्र को विकास की नई रफ्तार दी थी। शरद पवार के बाद विलासराव ऐसे पहले नेता थे जिनके नेतृत्व में सबसे अधिक उद्योग महाराष्ट्र में लगे। उनका निधन 14 अगस्त को गुर्दे और लीवर फेल होने की वजह से चेन्नई के एक अस्पताल में हो गया था। विलासराव के परिवार में उनकी पत्नी वैशाली, तीन बेटे अमित, रितेश और धीरज हैं। अमित सभी भाइयों में सबसे बड़े हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।  वहीं रितेश बॉलीवुड अभिनेता हैं और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। 

कैसा रहा राजनीतिक जीवन 

विलासराव देशमुख ने एक सरपंच के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे सर्वप्रथम महाराष्ट्र के लातूर जिले के बाभलगांव ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में चुने गए थे। सन 1974 से लेकर 1976 के दौरान वे सरपंच पद पर रहे। इस कामयाबी के बाद देशमुख उस्मानाबाद जिला पंचायत के सदस्य चुने गए। यहां अपना दबदबा कायम करने के बाद उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के लिए टिकट मिली और वे भारी बहुमत से विजयी हुए।  

विधानसभा में चुने जाने के बाद वे कई विभागों के मंत्री रहे। विलासराव देशमुख सन 1999 में वे पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने अपना दूसरा कार्यकाल वर्ष 2008 में पूरा किया। वर्ष 2009 से वर्ष 2011 के दौरान वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे। इसके बाद उन्होंने केंद्र में भारी उद्योग मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालयों का जिम्मा भी संभाला। इसके बाद उन्होंने विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला।

Sweep the Sarpanch-झाड़ू वाली सरपंच

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन को सफाई दिवस के रूप में मनाने के फैसले के बाद अच्छे-अच्छों के हाथों में झाडू आ गया है लेकिन यह स्थिति साल में सिर्फ एक दिन ही देखने को मिली है, लेकिन इन सबसे भी बहुत पहले से उसने अपने हाथों में झाडू थाम लिया है। कहने को तो वो सरपंच है लेकिन आज भी वह गांव की गलियों में झाड़ू लगाती है, उसका मानना है कि सरपंच पद दो बस चार दिन की है, आज है पर क्या पता कल रहे या न रहे। फिर अपना काम करने से गुरेज कैसा। इसलिए यदि हम उसे झाड़ूवाली सरपंच भी कह सकते हैं। प्रस्तुत है ‘‘झाडूवाली सरपंच’’ पर मध्यप्रदेश के भिंड से अब्दुल शरीफ की यह खास पड़ताल।

गांव के लोग दलित महिला सरपंच के जज्बे को सलाम करते हैं। सरपंच होने के बाद भी वह गांव की गलियां झाड़ू लगाकर चमाचम रखती है। लोगों ने मना किया तो बोली, ए सरपंची तो पांच साल की है इसके बाद तो झाड़ू ही लगानी है। वैसे भी हमारे काम करने से अन्य लोग भी काम करते हैं और गांव साफ रहता है।

चार साल पहले ग्राम पंचायत पांडरी की सरपंच बनीं आशादेवी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पंचायत निधि से दो करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। लेकिन खुद आज भी सामान्य घर में ही रह रही हैं। आशादेवी ने कहा हम अपना पुश्तैनी काम नहीं छोड़ सकते। यही काम करके हमने अपने बच्चों को पाला पोसा और उनको पढ़ा.लिखा रहे हैं। गांव में झाड़ू लगाने व त्रयोदशी एवं वैवाहिक कार्यक्रमों में पत्तलें उठाकर इतना तो मिल जाता है कि उससे परिवार भी पलता है और बाल बच्चों की शादियां भी आसानी से निपट जाती हैं। शासन द्वारा हर माह मानदेय के रूप में मिलने वाले 1750 रूपए से वह संतुष्ट हैं। पति राजाराम उर्फ घोंचे श्वास रोग से पीडित हैं। ऐसे में छह बेटे और चार बेटियां का जिम्मा आशादेवी पर ही है। सरपंच तीन बेटियों और तीन बेटों की शादी भी कर चुकी हैं। जिनमें से एक पुत्रवधू का करीब 11 साल का बेटा भी है।  

चार साल में कराए दो करोड़ के विकास कार्य
करीब सात हजार की आबादी वाले गांव पांडरी की सरपंच आशा देवी ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में 10 सीसी रोड निर्माण, 07 हैंडपंप, एक पुलिया, 14 मेढ़ बंधान, एक प्राथमिक विद्यालय भवन, 35 शौचालय, 20 हितग्राहियों को शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि दी, 18 गृह राज्य आवास, 07 इंदिरा आवास, 60 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत करवाकर बनवाए हैं। कुल मिलाकर लगभग दो करोड़ रूपए की लागत के निर्माण एवं विकास कार्य करवाए जा चुके हैं जबकि कार्यकाल पूरा होने में अभी एक वर्ष बाकी है। इस एक वर्ष में भी उसे अपने गांव के लिए बहुत कुछ करवाना है।

अपने काम में काहे की शर्म
आशादेवी को गांव के लोग झाड़ू लगाते या जूठी पत्तलें उठाते हुए देखकर लोग कहते हैं कि सरपंच होकर ऐसा क्यों कर रही हो तो उनका जवाब होता है अपने काम में काहे की शर्म। सरपंची तो सिर्फ पांच साल की है।  इसके लिए हम अपना पुश्तैनी काम क्यों छोड़ें। आज जब लोग छोटा सा भी कोई पद पाने के बाद बदल जाते हैं, सरपंच बनने के चार साल बाद भी आशा देवी वही पुरानी आशा है जो कि सरपंच बनने से पहले थी, सरपंच बनने के पहले से जो काम वह करते आ रही थी, सरपंच बनने के बाद भी वह अपने उसी पुश्तैनी काम में मशगूल नजर आती है। आशादेवी के बारे में उसके सहयोगी ग्राम पंचायत पांडरी के सचिव अनिल तिवारी बताते हैं कि आशादेवी के चार वर्ष के कार्यकाल में करीब दो करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्य हो चुके हैं। सरपंच होते हुए भी उन्होंने मजदूरी करना नहीं छोड़ा। ऐसे कर्मप्रिय सरपंच को पंचायत की मुस्कान परिवार नमन करता है।

Growth story-Chetar-जहां सभी साक्षर

राजेश पटेल

झारखण्ड का एक गांव, शिक्षा और रहन सहन के मामले में जो है शहरों से भी बेहतर। इस गांव के इतने चर्चे कि उसे देखने के लिए राजधानी रांची से लेकर लंदन तक से लोग आ चुके हैं। इस गांव में आखिर ऐसा क्या है कि इस गांव को देखने विदेशियों को भी आना पड़ा, जानिए इस खास रिपोर्ट में।

छत्तीसगढ़ के साथ-साथ जो दो अन्य राज्य अस्तित्व में आए उसमें एक उत्तराखण्ड है और दूसरा झारखंड। देश के तीन बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार का विभाजन कर इन राज्यों का गठन किया गया था। झारखण्ड और छत्तीसगढ़ की सीमा आपस में लगी हुई है और रहन-सहन से लेकर इन दोनों प्रदेशों के गांवों में काफी कुछ समानता देखने को मिलती है। एक और बात जो दोनों प्रदेशों को समान बनाती है वह यह कि गठन के बाद से दोनों ही प्रदेश एक ही प्रकार के नक्सल चुनौतियों से दो-चार हो रहे हैं। इसी झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित चेटर गांव के लोगों ने खुद के प्रयासों से आदर्श पेश किया है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ और इन 67 सालों में किसी अपराधी को पकड़ने के नाम से आज तक पुलिस नहीं पंहुची। आजादी के बाद से गांव का कोई भी मामला थाने तक नहीं पहुंचा। इस गांव की एक और विशेषता, इस गांव के सभी लोग पढ़े लिखे हैं। शत-प्रतिशत साक्षरता वाले इस गांव की आबादी करीब एक हजार है जिनमें 35 लोग शिक्षक हैं। ऐसा भी नहीं है कि इस गांव में कभी कोई विवाद नहीं होता। इस गांव में भी छोटे मोटे विवाद होते रहते हैं लेकिन गांव में किसी विवाद की स्थिति में मामला पुलिस के पास जाने के बजाए पंचायत में ही सर्वसम्मति से सुलझा लिया जाता है तथा जरूरत पड़ी तो दोषी को जुर्माना लगाकर दण्डित किया जाता है। दोषी पर लगाए गए अर्थदंड को भी गांव के किसी सार्वजनिक कार्य अथवा निर्धन की सहायता में खर्च किया जाता है। इस गांव के लोगों की सरलता, सहजता और सादगी की चर्चा प्रदेश की राजधानी से लेकर सात समुंदर पार तक जा चुकी है। ग्रामीणों की माने तो उनका रहन-सहन देखने रांची के संत जेवियर कॉलेज के छात्र से लेकर लंदन से भी लोग आ चुके हैं।

रामगढ़ जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर इस गांव की तरक्की देखते ही बनती है। गांवों की संकरी गलियों के विपरीत यहां की गलियां इतनी चैड़ी की हर गली में चार पहिया वाहन आसानी से आ-जा सकता है। यहां गंदगी और गंदे पानी को तो जैसे ढूंढते रह जाओगे। गांव में कहीं पर भी गंदा पानी नहीं दिखता और गांव की सभी नालियां अंडरग्राउंड हैं। गलियों की साफ-सफाई गांव के ही युवक टोली बनाकर करते हैं। मौका खुशी का हो या किसी के गम का, गांव का कोई भी नागरिक नशे में नहीं दिखता। कोठार पंचायत के इस गांव में महतो, मुंडा, बेदिया, करमाली, मुसलमान, ठाकुर (नाई) तथा कुम्हार जाति के लोग रहते हैं लेकिन इनकी एकता देखकर लगता है कि पूरा गांव एक ही परिवार है। 80 वर्षीय तुलाराम महतो बताते हैं कि वे लोग आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ नारे लगाते थे लेकिन आजादी के बाद से यहां का कोई मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। गांव में कोई विवाद हो भी जाता है तो उस विवाद को निपटाने के लिए सर्वसम्मति से पंच चुने जाते हैं, जिनका फैसला सभी को मान्य होता है। अर्थदंड की राशि दो लोगों के नाम से खुले खाते में रखी जाती है। जिसे किसी गरीब की बेटी की शादी में या सार्वजनिक कार्य में खर्च किया जाता है। इलाके के पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार प्रसाद ने कहा कि चेटर गांव के लोग तारीफ के काबिल हैं, जो आपसी विवाद को पंचायत में सुलझा लेते हैं। गांव का अपराध शून्य होना बहुत सराहनीय है।

Growth story-Ramgarh-खुले में कि शौच तो खैर नहीं

रामगढ़। अब चाहे कितनी भी इमरजेंसी हो लेकिन शौच के लिए आपको अपने घर में बने शौचालयों में बैठना पड़ेगा, इस गांव में अगर आप खुले में शौच किए तो आपकी खैर नही। ऐसा करने पर आपको जुर्माना देना पड़ेगा, झारखंड के रामगढ़ जिले की मुर्राम कलां पंचायत की महिलाएं निर्मल भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ी हैं। शुक्रवार 22 अगस्त को स्थानीय पटेल छात्रावास में निर्मल भारत के तहत आयोजित सभा में सैकड़ों महिलाओं ने खुले में शौच न करने की शपथ ली। सभा में सभी को शपथ दिलाई गई कि वे अपने घरों में व्यक्तिगत रूप से शौचालय का निर्माण कराएंगे। अगर कोई खुले में शौच करेगा तो उसे 101 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। पंचायत की युवतियों ने शपथ ली कि जिन घरों में शौचालय नहीं होगा, वहां शादी नहीं करेंगी। इसके अलावा भूमिगत जल संरक्षण को लेकर भी पंचायत में निर्णय लिया गया। इसके तहत हर मकान में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का फैसला किया और प्रस्ताव भी पारित कर दिया। ग्रामीणों ने स्वच्छ पानी पीने का भी संकल्प लिया। कहा, अगर घर में कुआं हो और पास में हैंडपंप तो हैंडपंप के पानी का ही इस्तेमाल करेंगे। मौके पर मौजूद बीडीओ पवन कुमार महतो, पंचायत प्रमुख माधवी देवी, मुर्राम कलां पंचायत की मुखिया अर्चना महतो ने सभी महिलाओं को शपथ दिलाई।

Growth story-Hibdebajar-युवा सरपंच ने बदली गांव की तसवीर

अंजनी कुमार सिंह
कुशल प्रशासन और चुस्त प्रबंधन की वजह से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के हिबड़े बाजार गांव की आज पूरे देश में चर्चा है. कैसे एक युवा सरपंच के नेतृत्व में एकजुट हिबड़े बाजार के लोगों ने गरीबी से न केवल मुक्ति पा ली, बल्कि आज पूरा गांव आत्मनिर्भर है. 

गरीबी से घिरा हुआ गांव, जहां शराब की दुकानें हो, नशाखोरी और अपराध हो, वहां भी आर्थिक संपन्नता और तरक्की आ सकती है? यह नामुमकिन-सा लगता है, लेकिन ई-गवर्नेस ने यह सब काम कर दिखाया है. इसका उदाहरण महाराष्ट्र के एक जिले अहमदनगर का हिबड़े बाजार है. 1972 में जिस हिबड़े बाजार के लोग भुखमरी के शिकार थे आज उसी हिबड़े बाजार के लोग काफी खुशहाल हैं. 1995 में यहां पर प्रति व्यक्ति आय काफी कम थी यानी 830 रुपये महीना. लेकिन आज यह बढ़कर 30 हजार रुपये प्रति माह हो गयी है. 235 परिवार वाले इस गांव की जनसंख्या एक हजार के आस-पास है. इस गांव में आज 60 लखपति हैं. पहले जहां यह गांव एक जंगल था, वहीं आज इस गांव में चारों तरफ हरियाली बिखरी पड़ी है.

गांव के लोगों का कहना है कि 1972 के सूखे के कारण वे लोग टूट से गये थे. छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती थी. खाने की समस्या थी. मजदूरी के लिए जो लोग बाहर जा सके, चले गये, बाकी लोगों का काम गांव में ही शराब पीना और जुआ खेलने तक सीमित रह गया. आर्थिक हालात ऐसे बन गये कि पूरा सामाजिक ताना-बाना टूटने के कगार पर पहुंच गया. गांववालों में निराशा घर कर गयी  थी. हालांकि, देश में आर्थिक सुधार चल रहा था, लेकिन यह गांव उससे अछूता. तभी गांव के कुछ स्थानीय युवाओं ने विचार-विमर्श कर तय किया कि हमें एक नौजवान सरपंच बनाना है. तब जो सरपंच थे उम्रदराज थे और गांव की भलाई के लिए कुछ करने में रुचि नहीं रखते थे. युवकों ने 1989 में उसी गांव के पोपट राव पंवार को नया सरपंच चुना. वह पोस्ट ग्रेजुएट थे. लेकिन पोपट राव इसके लिए तैयार नहीं था, क्योंकि उसका परिवार भी तब साथ देने को तैयार नहीं था. उनका परिवार चाहता था कि पोपट शहर जाकर काम करें या फिर रणजी ट्रॉफी खेले. मालूम हो कि पोपट अच्छे क्रिकेटर भी रहे हैं. लेकिन लोगों का आग्रह वह ठुकरा न सके और चुनाव में निर्विरोध जीते. यहीं से पोपट या उस गांव की किस्मत खुली. दरअसल, पोपट ने महसूस किया कि यह ऐसा मौका है, जहां से अपने और दूसरों के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है. उन्होंने गांव वालों के विकास के लिए बातचीत शुरू की. पूरा गांव उस समय नशे और शराब में डूबा था. गांव में तकरीबन 20 शराब की दुकानें थीं. गांववालों को इस बात के लिए राजी करने में वे कामयाब हुए कि गांव में सबसे पहले शराब की दुकानें बंद करायी जायें. उसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से गरीब परिवारों को लोन दिलवाने में मदद की. चूंकि इन परिवारों ने शराब बेचना छोड़ दिया था, इसलिए इनके पास कमायी का कोई और जरिया नहीं रह गया था.

हरियाली में बदली बंजर भूमि

साथ ही पोपट ने गांव की बंजर पड़ी जमीन को हरा-भरा करने की ठानी. गांव में पानी के अभाव के चलते जमीन बंजर हो गयी थी. इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने पानी के संरक्षण और मैनेजमेंट पर ध्यान दिया, ताकि खेती हो सके. उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोग्राम की शुरुआत की. गांव में उन्होंने 50 से 52 के करीब तालाब बनवाये. टैंक और चेक डैम तैयार किये. इसके लिए उन्होंने सरकारी मदद के साथ गांव के लोगों से भी स्वैच्छिक मदद ली. हिबड़े बाजार रेन शैडो में था, क्योंकि वहां बारिश नहीं होती थी. इसलिए गांव के लोगों का मकसद था बूंद-बूंद पानी बचाना. तब वहां की सारी भूमि बंजर थी.

सिंचाई के साधनों का विकास

इन सभी पहल के बाद उन्होंने पहली बार मॉनसून में 70 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की. 2010 में भी इस गांव में बेहद कम बारिश हुई थी, मात्र 190 एमएम. फिर भी यहां के लोगों ने पानी को मैनेज कर स्टोर किया और अच्छी तरह से कई फसलें उगायीं. 1995 तक इस गांव में करीब 90 कुएं थे, जिनकी संख्या अब 300 तक जा पहुंची है. ये कुएं 15 से 40 फीट तक गहरे हैं. गांव में 200 फीट नीचे तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता है. 1995 में कुल खेती की जमीन का करीब 10वां हिस्सा ही सिंचाई योग्य था. 976 हेक्टेयर में से 150 हेक्टेयर जमीन पथरीली थी. गांव वालों ने मिल कर जमीन से पत्थर हटाया. जमीन की जुताई की और सिंचाई कर अच्छी फसल पैदा की. नतीजा 1995 में गांव की प्रति व्यक्ति आमदनी 830 रुपये से बढ़ कर 2012 में 30,000 रुपये तक पहुंच गयी. बीपीएल परिवार 1995 में जहां 168 थे, वे घट कर मात्र तीन रह गये.  1995 में जहां दूध का उत्पादन पूरे गांव में 200 लीटर होता था, वहीं आज 4,000 लीटर से ज्यादा हो रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि गरीबी, भूखमरी और अपराध से ग्रसित इस गांव में अच्छे गवर्नेंस और लीडरशिप की वजह से विकास हुआ.

श्रम दान की संस्कृति विकसित

पोपट राव ने हिबड़े बाजार में श्रमदान की संस्कृति विकसित की. पशुओं के चारे और पेडों की कटाई बंद करने से जगह-जगह हरियाली आयी. उन्होंने समुचित रूप से योजनाबद्ध तरीके से न्यूनतम संसाधनों से अधिकतम मुनाफा हासिल किया. हिबड़े बाजार में 2004 से पानी का सालाना ऑडिट होता है, ताकि ग्राउंड वाटर की उपलब्धता का पता चल सके. इस गांव के जो 32 परिवार अन्यत्र चले गये थे, वे वापस गांव आ गये हैं. गांव में महिला समृद्धि समूह, मिल्क डेयरी सोसाइटी, यूथ क्लब, कोऑपरेटिव बाजार खुल गये हैं. गांव के माल को अब हिबड़े बाजार ब्रांड से बेचा जाता है. यह सेल्फ सस्टेन मॉडल है, जिसके आधार पर हर इनसान काम कर सकता है. इस गांव के लोग दूसरे गांव वालों के मुकाबले दोगुना ज्यादा कमा रहे हैं.

हिबड़े बना आदर्श

ृपोपट राव के विकास मॉडल को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र मॉडल विलेज प्रोग्राम का चेयरमैन भी बनाया गया. 100 गांव को हिबड़े बाजार की तरह बनाने का लक्ष्य है. इस बारे में पोपट राव कहते हैं, ‘सफल होने का एक कारण यह है कि इन कामों में गांव के लोगों की पूरी भागीदारी रही है. लोगों को लगा कि जो काम किया जा रहा है, उसकी उन्हें जरूरत है और यह किया जाना चाहिए. अन्यथा इतना काम होना मुश्किल होता.’ उन्हें इस गांव को तरक्की की राह पर लाने में तकरीबन 21 साल लगे, लेकिन अब यदि इसी तरह का कोई दूसरा गांव हो तो उसे डेवलप करने में मात्र दो साल लगेंगे, क्योंकि उन्होंने इस काम की पूरी स्ट्रेटजी को समझ लिया है.

saatkarsthal-Determines where the fly Sarpanch-जहां मक्खी तय करती है सरपंच

हिंदी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर का लोकप्रिय संवाद है- ‘‘एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है।’’ महाराष्ट्र के पुणे जिले के घटनाक्रम को देखने के बाद इसे बदलकर यह भी कहा जा सकेगा कि ‘‘एक मक्खी आपको नेता बना सकती है।’’ जी हां, खेड तहसील के सातकरस्थल गांव ने वास्तव में अपना सरपंच चुनने का अधिकार गांव की मक्खी के हवाले कर रखा है। साढ़े पांच हजार लोगों की जनसंख्या वाले गांव ने लोकतांत्रिक दायित्वों के पालन का यह अनोखा तौर-तरीका अपनाया है। जून माह के अंतिम शनिवार को एक मक्खी ने तय किया कि गांव की एक सामान्य महिला संजीवनी थिगले को अगली उपसरपंच होंगी।

राजगुरुनगर से तीन किलोमीटर दूरी पर बसे सातकरस्थल के उपसरपंच ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उपसरपंच पद रोटेशन प्रणाली से घूमता है और सभी इच्छुकों के नाम की पर्ची बनाई जाती है। इनमें से एक पर्ची निकालकर उपसरपंच चुनने की परंपरा सी बन गई है। गांव के भैरवनाथ मंदिर में इक्ट्ठा हुए गांववालों ने पर्ची चुनने की जिम्मेदारी मंदिर की मक्खी पर सौंप दी। तय हुआ कि जिस पर्ची पर सबसे पहले मक्खी बैठेगी, उसी को उपसरपंच बना दिया जाएगा। मक्खी सबसे पहले जिस पर्ची पर बैठी उसमें एक महिला संजीवनी का नाम निकला। सर्वसम्मति से संजीवनी को गांव का उपसरपंच घोषित कर दिया गया।
चुनाव के बाद नवनियुक्त उपसरपंच संजीवनी ने मक्खी की मदद से हुए चयन का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से गांव वाले सरपंच और उपसरपंच के चुनाव में अनोखे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गांव के बड़े-बूढ़ों ने बताया कि सरपंच के चुनाव में हिंसा, अपहरण और पैसों के लेनदेन से तंग आकर लोगों ने विवाद टालने के लिए यह नया तरीका इजाद किया है। पुणे के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरीके को ‘‘अंधश्रद्धा’’ ठहराते हुए इस पर विरोध दर्ज किया है।

Growth story-राजसमढियाला जहां मकानों में ढूंढ़े से नहीं मिलता ताला


राजकोट। गुजरात के इस गांव में ढूंढें से भी किसी के घर ताला नहीं मिलेगा, क्योंकि यहां कोई भी अपने घर में ताला नहीं लगाता। घर तो घर, दोपहर में दुकानदार अपनी दुकान खुली की खुली छोड़कर घर खाना खाने भी आ जाते हैं। ग्राहक दुकान पर आए तो अपनी जरूरत की वस्तु लेकर उसकी कीमत के रुपए दुकान के गल्ले में डालकर चला जाता है। सिर्फ एक घटना को छोड़ दें तो यहां आज तक कभी भी चोरी की घटना नहीं हुई। इस गांव में हुई चोरी की एकमात्र घटना भी कुछ ऐसी रही थी कि दूसरे ही दिन खुद चोर ही ने पंचायत में अपना अपराध कुबूल कर लिया था और इसका प्रायश्चित करने के लिए उसने मुआवजा भी दिया था। यहां गुटखा विरोधी अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि यहां पहले से गुटखे पर प्रतिबंध था और इस नियम को कोई तोड़ता भी नहीं। ग्राम पंचायतों की दुकानों पर केरोसिन भी उचित कीमत पर ही मिलता है। 

गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है इस गांव का नाम है राजसमढियाला, जो राजकोट शहर से मात्र 22 किमी की दूरी पर स्थित है। गांव की इस श्रेष्ठता का पूरा श्रेय जाता है यहां रहने वाले हरदेव सिंह जाडेजा को। एम.ए की पढ़ाई करने के बाद एसआरपी में जुड़े, लेकिन उनका मन नौकरी में नहीं लगा और उन्होंने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद गांव की राह पकड़ ली। गांव की राह भी उन्होंने कुछ इस अंदाज में पकड़ी कि पूरे गांव का नक्शा ही बदल डाला और सौराष्ट्र ही नहीं, पूरे गुजरात में गांव का नाम प्रसिद्ध कर दिया। एक अखबार के पत्रकार ने तो अपने एक लेख में लिखा भी था कि अगर देश इस गांव के नक्शे कदमों पर चलने चले तो पूरे देश का उद्धार निश्चित है। जाडेजा 1978 में इस गांव के सरपंच बने और इसके बाद से ही गांव की जीवन प्रक्रिया पूरी तरह से बदलने लगी। सरपंच बनने के बाद उन्होंने हर कहीं कचरा फेंककर गंदगी फैलाने, जुआ खेलने वालों, शराब पीने जैसी असामाजिक प्रवृत्तियों के खिलाफ नियम बनाया। इस नियम के तहत आरोपी को 30 हजार रुपए का दंड देना होता था। इसके बाद उन्होंने प्रति व्यक्ति के लिए एक वृक्ष लगाने का नियम बनाया। इसी का नतीजा है कि गांव में आप हर जगह हरे-भरे वृक्ष देख सकते हैं। ग्रामीणों के घर उद्यान की तरह बन चुके हैं। इतना ही नहीं इस गांव में ग्राम पंचायत से लेकर हरिजन कॉलोनी तक का नजारा किसी रिसोर्ट से कम नहीं दिखाई देता। जाडेजा ने गांव में पानी की व्यवस्था भी इतने अच्छे तरीके से की आज जहां, पूरे सौराष्ट्र में पानी की किल्लत है वहीं, इस गांव में पानी की कोई कमी नहीं। इसके लिए जाडेजा ने बरसात के पानी को रोकने की व्यवस्था की, जिसके लिए तालाब बनवाया। इसके अलावा उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर भी काम किया, जिससे गांव की जमीन में जल का स्तर कभी नीचे ही नहीं जाता। सरपंच के कारण पूरा गांव स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बन सका है। जाडेजा यहीं नहीं रुके। गांव के विकास के बाद उन्हें गांव में एक स्टेडियम बनाने का भी विचार आया। उनके इस विचार को ग्रामीणों ने तुरंत स्वीकार किया और स्टेडियम हेतु पर्याप्त जमीन के लिए लिए अपनी-अपनी जमीनें भी दे दी। गांव में बने इस स्टेडियम में क्रिकेट की पांच टर्फ विकेट भी बनाई गई हैं। पर्याप्त पानी की व्यवस्था के चलते गांव में फसल लहलहाने लगी। इस गांव की आबादी 2 हजार से भी कम है, लेकिन प्रतिवर्ष कम से कम 35 हजार मन गेहूं और 7 हजार मन कपास के साथ अन्य दूसरी फसलें भी यह गांव पूरे वर्ष उगाता है। इतना ही नहीं, ग्रामीण प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की तो सब्जी ही बेच लेते हैं। गांव में कई चेक डेम हैं, जिसमें बरसात का पानी भरा रहता है। सिर्फ गांव की सीमा पर ही 51 हजार से अधिक वृक्ष हैं। इस बारे में जाडेजा कहते हैं कि स्टेडियम बनाने से पहले हरेक प्रकार की प्राथमिक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया। अब पूरे गांव में सीमेंट की सड़कें बन चुकी हैं। अब गांव को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का अभियान चल रहा है। इसके लिए नियम बनाया गया है कि अगर कोई प्लास्टिक की थैलियों का कचरा इधर-उधर फेंकता है तो उसे 51 रुपए का दंड देना होगा। इसके तहत अब तक कई ऐसे घरों से 31 रुपए का हर्जाना लिया जा चुका है, जिनके घर के बाहर प्लास्टिक का कचरा पड़ा हुआ दिखाई दिया। इन सभी नियमों और ग्रामीणों की प्रतिबद्धता का कमाल है कि अब आसपास के गांव भी इस गांव का अनुसरण करने लगे हैं। राजसमढियादा की समृद्धि को देखते हुए आसपास के खोलडदल, अणियारा, लीली साजडियाणी, भूपगण, लाखापर, तंब्रा जैसे गांवों में तो अब तक 130 चेकडेम भी बन चुके हैं। 

Growth story-Raniyali-यहां चलती है महिलाओं की हुकुमत

हरियाणा के मेवात के रनियाली गांव की महिला पंचायत ने यहां महिला सशक्तीकरण की एक मिसाल कायम की है। यह पंचायत हिदुस्तान की दूसरी महिला पंचायत है। जहां पंच से लेकर सरपंच महिला हैं। हिंदुस्तान की पहली महिला पंचायत होने का रिकॉर्ड भी मेवात जिले के नीमखेडा गांव ने बनाया था। सामाजिक एकरूपता की नई इबादत लिखने वाली पंचायत के पदाधिकारियों को एक ही मकसद है कि गांव में शिक्षा की ऐसी बयार चलाएं कि कोई निरक्षर न रह पाए।

गांव के प्राइमरी स्कूल में लडकों से ज्यादा लड़कियों की संख्या है, लेकिन मलाल इस बात का है कि सरकार ने पंचायत की मांग पर भी गांव के स्कूल को अपग्रेड नहीं किया। ऐसे में सुविधा व संसाधनों के अभाव में लड़कियां पढ़ाई छोड़ रही है। बातचीत में ग्रेजुएट सरपंच असमीना बेगम का कहना है कि सरपंच बनने से पहले राजनीति में आने का उनका कोई खास मकसद नहीं था, लेकिन सरपंच बनने के बाद उन्हें आभास और अहसास हुआ कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है, बशर्ते जरूरत है पहल की। उन्होंने बताया साढ़े तीन हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत में सरपंच व पाच पंच है। ग्रामीणों ने पंचायत का चुनाव निर्विरोध किया। उन्होने कहा आज मेवात में महिलाओं की जो दशा है वह दयनीय है। इसलिए पंचायत की प्राथमिकता है कि शिक्षा पर विशेष बल दिया जाए। कई-कई किलोमीटर दूर तक मिडिल व हाईस्कूल न होने के कारण लड़कियां पाचवीं के बाद पढ़ नहीं पा रही है, जिसका उन्हे खासा मलाल है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने उपायुक्त व जनप्रतिनिधियों से गांव के स्कूल का दर्जा बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन अभी तक कामायाबी नहीं मिली है। उन्होने कहा उनकी लड़कियों को पाचवीं के बाद शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगभग आठ-दस किलोमीटर दूर अगोन, 12 किलोमीटर दूर साकरस व 15 किलोमीटर दूर फिरोजपुर झिरका जाना पड़ता है।

Growth story-यहां नही है सरपंच

हरियाणा में हिसार के सेक्टर 13 में पब्लिक हेल्थ की जमीन पर हुक्का पंचायत बैठती है। कभी ये एक मुद्दे को सुलझाने के लिए बैठते हैं तो कभी बस गप्पे ही हांकते हैं। सुबह चार बजे पंचायत सजती है और रात 12 बजे तक चलती है। पिछले एक साल से सेक्टर की यह हुक्का पंचायत सैकड़ों विवादों निपटा चुकी है। चार पांच लोगों की यह सोच अब एक मुहिम में बदल चुकी है। पंचायत में सदस्यता का सीधा नियम है, जो पंचायत में लगभग रोज आए वहीं इसका सदस्य। बुजुर्गो के लिए तो यह पंचायत से कम नहीं। बच्चे जब काम पर निकल जाते हैं तो यहीं उनका दिन कट जाता है। होली, दीवाली भी यहीं मनती है। जिसके घर में जो व्यंजन बने यहीं लाकर त्यौहार मनाते हैं हुक्का पंचायत के सदस्य। 10 साल में ऐसा एक भी दिन नहीं आया जिस दिन हुक्का पंचायत ना बैठी हो। पंचायत में आने वाले लोग एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दो दिन अगर कोई सदस्य ना पहुंचे तो तीसरे दिन उसकी पूछताछ शुरू हो जाती है। हंसकर सदस्य कहते हैं कि गांव जाने के लिए भी पंचायत की मंजूरी चाहिए। 

हुक्का पंचायत बनीं परिवार

हुक्का पंचायत सुबह से लेकर देर रात तक चलती है। पंचायत के सदस्य हंसकर कहते हैं कि हमारी खबर तो चोरों को भी रहती है। कई बार हमने चोरी की कोशिश करने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। बुजुर्ग महताब सिंह और हरीचंद बताते हैं कि बच्चे अब काम धंधे वाले हो चुके हैं। सब अपनी दुनिया में मस्त हैं। कई बार सोचते हैं कि हुक्का पंचायत नहीं होती तो हमार बुढ़ापा कैसे कटता। पंचायत के सदस्य आपस में एक दूसरे का ध्यान भी रखते हैं। पब्लिक हेल्थ की खाली जमीन पर अमरूद के कई पेड़ हैं। हुृक्का पंचायत ने इन्हें लगाया। ये अब फल देने लगे हैं तो इनके फल पहले बुजुर्गों को मिलते हैं और बाद में युवाओं को। पंचायत में 20 साल के युवाओं से लेकर 90 साल तक के बुजुर्ग भी आते हैं। बुजुर्ग सुमेर सिंह कहते हैं कि-भाई जवानां म्ह बैठके तो हाम्म भी जवानां बरगे होरे सां। सेक्टर की हुक्का पंचायत आसपास झुग्गी वालों की भी मदद करती है। नल भी लगवाया्र है ताकि गायों को पानी पिला सकें। आने जाने वालों को भी मटकों का ठंडा पानी मिलता है। अमर लाल बूरा कहते हैं कि-यह शहर की पंचायत है। यहां कोई सरपंच नहीं और हर आदमी पंच है। भाईचारा ही पंचायत का मकसद है। सेक्टर में किसी के भी घर शादी हो। एक कार्ड हुक्का पंचायत का भी जरूर आता है।

Glamour women of the Growing Media-युवतियों में बढ़ता मीडिया का ग्लैमर

नारद मुनि से प्रारंभ हुआ पत्रकारिता का ग्लैमर आज कितना बढ़ चुका है इसकी बानगी हमें रोजगार मेले कक्ष क्रं0 18 में देखने को मिल रही थी जहां कि बहुरंगी हिन्दी मासिक पत्रिका पंचायत की मुस्कान के द्वारा विज्ञापन सहायक के पद पर भर्ती की जानी थी। रोजगार मेला प्रारंभ होने से पहले इस मेले के आयोजक जिला रोजगार अधिकारी सहित हम सभी की सोच यही थी कि मेले के दूसरे कक्षों में तो बेतहाशा भीड़ होगी वहीं हमारे पास इक्का-दूक्का लोग ही पंहुचेंगे, शायद इसी सोच के चलते रोजगार अधिकारी श्री पटेल के द्वारा हमें कक्ष क्रमांक 17 जहां सुरक्षा गार्ड के 150 पदों की भर्ती की जानी थी के पास में पंचायत की मुस्कान को कमरा दिया गया था लेकिन रोजगार मेला प्रारंभ होने के साथ ही पूरे रोजगार मेले का माहौल कुछ और था। मीडिया का ग्लैमर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था और मेले में हर ओर पंचायत की मुस्कान के ही चर्चे थे। रोजगार मेले में पंचायत की मुस्कान के ग्लैमर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजगार मेले में पंहुचे दूसरे नियोजकों के द्वारा जहां सुबह 10 बजे के बाद से आवेदन पत्र लेने प्रारंभ किए गए वहीं पंचायत की मुस्कान के कक्ष में पहला आवेदन पत्र सुबह 9 बजे ही प्राप्त हो गया था। बाकि नियोजक जहां 4 बजे तक अपना काम समेट चुके थे वहीं पंचायत की मुस्कान के संपादक राजेश सिंह क्षत्री, छत्तीसगढ़ ब्यूरो संतोष कश्यप, जांजगीर चांपा ब्यूरो पंकज यादव, नवागढ़ के हमारे संवाददाता मनीष कर्ष, कोरबा के हमारे सहयोगी रामनाथ चैहान, अविनाश सिंह राठौर के साथ स्वयं मैं और मेरे अन्य सहयोगी साथियों के अथक प्रयास के बाद भी शाम 6 बजे तक पंचायत की मुस्कान में इंटरव्यू का सिलसिला चलता रहा और लोगों की भीड़ जमा रही। शाम को जब हमने विज्ञापन सहायक के लिए हमें प्राप्त आवेदन पत्रों की गिनती की तो वह तीन सौ का आंकड़ा पार कर ट्रिपल थ्री तक पंहुच चुका था। पंचायत की मुस्कान में जमा आवेदन पत्रों में युवकों के साथ बड़े पैमाने पर युवतियों के भी आवेदन पत्र शामिल थे।

यूं तो वर्तमान समाज में युवक और युवतियों को समान अधिकार प्रदान किया गया है लेकिन मीडिया के क्षेत्र में अभी भी इनकी भूमिका सीमित ही है। मीडिया में जो भी युवतियां अपना करतब दिखा रही है अधिकांशतः वो बड़े शहरों में ही रहने वाली है ऐसे में पंचायत की मुस्कान में विज्ञापन सहायक के पद के लिए मीडिया की बढ़ती भागीदारी हमें एक नया हौसला प्रदान करने वाला रहा। पंचायत की मुस्कान में पहले से ही श्रीमती यशवंत रानी प्रसार एवं संपादन के क्षेत्र में परदे के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते आ रही है वहीं बम्हनीडीह क्षेत्र में पंचायत की मुस्कान का उत्तरदायित्व श्रीमती संतोषी यादव ने संभाल रखी है। पंचायत की मुस्कान के कोरबा ब्यूरो प्रमुख अविनाश सिंह राठौर की टीम में भी श्रीमती उर्मिला चंद्रा प्रसार एवं विज्ञापन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते आ रही है। वहीं रोजगार मेले में पंचायत की मुस्कान के कक्ष में सबसे पहले 47 नंबर पर जांजगीर की सुनीता चतुर्वेदी ने अपने आवेदन जमा किए जिसके बाद अंत तक युवतियां सक्रिय रही। बम्हनीडीह ब्लाक के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से ग्राम पोड़ीशंकर से ही ममता साहू, बिंदिया साहू, सरस्वती, पूर्णिमा साहू जैसे आधा दर्जन से ज्यादा लोग मीडिया के क्षेत्र में अपने कैरियर की शुरूवात करने के लिए पंहुचे थे। सुनीता के बाद लखुर्री की रूख्मणी आदित्य, बरगंवा की सपना कटकवार, दीपा धीवर, कुसुम आदित्य जांजगीर की शांति दुबे ने अपने आवेदन जमा किए। पहले सौ आवेदन पत्रों में जहां सिर्फ 6 युवतियों के आवेदन पत्र हमें प्राप्त हुए तो वहीं दूसरे सौ में डेढ़ दर्जन युवतियों ने अपने आवेदन पत्र जमा किए वहीं अंतिम 33 आवेदनों में से 25 प्रतिशत से भी ज्यादा 9 युवतियों ने आवेदन पत्र जमा किए। पंचायत की मुस्कान में विज्ञापन सहायक के पद पर लगभग चार दर्जन युवतियों के द्वारा आवेदन पत्र जमा करना देश में बढ़ती बेरोजगारी के साथ-साथ युवतियों में हावी होते मीडिया के ग्लैमर का परिचायक है। इतने व्यापक पैमाने पर युवतियों के आवेदन मिलने पर एकबारगी तो ऐसा लगा मानों युवतियां विज्ञापन सहायक के पद पर करने वाले कार्य को नहीं समझ पा रही होगी लेकिन उनसे साक्षात्कार लेने पर वह आशंका भी जाती रही। साक्षात्कार के समय कुछेक को छोड़कर सभी ने कहा कि उन्हें पता है (या पता चल चुका है) कि इस पद पर फिल्ड में कार्य करके विज्ञापन एकत्रित करनी है वहीं फिल्ड के कार्य के लिए भी वो उत्साहित दिखी। किसी ने कहा कि इस जाब पर आने के बाद वो फिल्ड करने के लिए नई स्कूटी खरीद लेंगी तो किसी ने कहा कि उनके पास पहले से ही टू व्हीलर है जिसे वो चला लेती है। कईयों ने इस पद पर कार्य करने के लिए अपने आप को सर्वाधिक उपयुक्त बताते हुए अपने फिल्ड के कार्य के अनुभव बांटे तो किसी-किसी ने अपने स्कूल और कालेज लाईफ का हवाला दिया कि वो किस प्रकार से अपने साथियों के बीच में बिंदास रहती हैं। युवतियों के प्राप्त आवेदन पत्र भी हमें जांजगीर, चांपा शहरों के साथ-साथ कोटमीसोनार, बरगंवा, तागा, तिलई, बिर्रा, कटनई जैसे जिले के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गो से प्राप्त हुए। इन युवतियों के जज्बे को देखते हुए पंचायत की मुस्कान ने भी एकाधिक लोगों को अपने परिवार का हिस्सा बनने का मौका दिया है वहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि अपने कार्य में वो कहां तक सफल होते हैं क्योंकि आवेदन पत्र जमा करने और चयन होने के बाद भी युवतियों के समक्ष परिवार और समाज का लम्बा ताना-बाना रहता है जो कि आज भी नहीं चाहते कि युवतियां फिल्ड में निकले और युवाओं के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चले। हां, इतना जरूर है कि इन युवतियों को अगर अपने परिवार और समाज का साथ मिले तो आने वाले समय में हमें अपने जिले में भी मीडिया के क्षेत्र में लोकप्रिय नामों में कुछ युवतियों के नाम सुनने को मिल सकते हैं।